विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Record Book >> Test Matches >> Vernon Philander Takes Fastes 50 Test Wickets

बस खेले 7 मैच, झटक लिए 51 विकेट, ये है गेंदबाजी का 'विराट कोहली'

Dainikbhaskar.com | Mar 28, 2012, 11:06AM IST
 
 


खेल डेस्क.दक्षिण अफ्रीका के वर्नॉन फिलेंडर टेस्ट क्रिकेट में एक नई सनसनी की तरह उभरे हैं। महज 7 मैचों में 51 विकेट चटकाकर फिलेंडर ने एक नया इतिहास रच दिया है। वर्नॉन वर्तमान क्रिकेट जगत के सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
 
फिलेंडर ने महज 135 दिन टेस्ट क्रिकेट में बिताकर दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले यह कीर्तिमान पीटर पोलक के नाम था। पोलक ने 9 टेस्ट मैचों में विकेट का अर्धशतक पूरा किया था। पोलक ने 1964 में यह कारनामा किया था। फिलेंडर ने इस 48 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया।
 
फिलेंडर ने 9 नवंबर 2011 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केप टाउन में हुए टेस्ट मुकाबले से पदार्पण किया था। उस मैच में फिलेंडर ने कुल 78 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। इसके बाद से खेले 6 टेस्ट मुकाबलों में वर्नॉन ने 5 से अधिक विकेट झटके हैं।
 
इस छोटे से टेस्ट करियर में फिलेंडर 6 बार एक पारी में 5 विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट झटक चुके हैं।
 
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैच खेलकर 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर के नाम है। टर्नर ने 1888 में महज 6 मैच खेलकर अर्धशतक पूरा कर लिया था। टर्नर ने 28 जनवरी 1887 को पदार्पण किया था। और 30 अगस्त 1888 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने 50वां विकेट ले लिया।
 
फिलेंडर इस प्रतिष्ठित सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के टॉम रिचर्डसन हैं। रिचर्डसन ने 1896 में यह कारनामा किया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment