FACTS: सचिन तो दूर की बात, आफरीदी भी हैं कोहली से आगे
Dainikbhaskar.com
| Nov 06, 2012, 16:12PM IST

विराट कोहली की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें अगले 'सचिन तेंडुलकर' के रूप में देखा जा रहा है। उनके टेलेंट को देखते हुए सेलेक्टर्स ने भी उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी। हाल ही में उन्होंने सबसे कम पारियों में 13 वनडे शतक लगाने का कारनामा भी किया, लेकिन यदि बड़े पर्दे पर तस्वीर देखा जाए तो कोहली अभी पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी से भी पीछे हैं।
आइए, आंकड़ों के आइने में जानते हैं वर्ल्ड क्रिकेट में आखिर कहां खड़े हैं यंगस्टार विराट कोहली...






