खेल डेस्क.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रही। हर ओर से भारतीय टीम में पलटवार करने के जज्बे में कमी की बातें हो रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में यह कहकर भारतीय टीम को ताने मार रहा है कि उसने मैदान पर जरा भी लड़ने की कोशिश नहीं की। लेकिन ऑस्ट्रेलिया शायद इस भारतीय शेर का जलवा भूल गया है।
विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर एडिलेड टेस्ट में शतक लगाया। इस शतक को लगाने के लिए जिस प्रकार का मिजाज कोहली ने दिखाया वो काबिल-ए-तारीफ है। कोहली ने कंगारुओं की छींटाकशी को सहते हुए ना सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि अपने बल्ले का दम भी दिखाया।
वीडियो में देखिए किस जोश के साथ कोहली ने पूरा किया विराट शतक।
Related Articles: