खेल डेस्क.लगातार हार मिलने से पहले ही बैकफुट पर चल रही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में टीम के इन-फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली घायल हो गए हैं।
पर्थ वनडे में एक रन लेने के प्रयास में कोहली ने डाइव लगायी। इस एक अतिरिक्त रन के लालच ने कोहली को रन आउट तो करवाया ही, साथ ही उन्हें घायल भी कर दिया। कोहली दो साथ खिलाड़ियों का सहारा लेकर पवेलियन लौटे।
आउट होने से पहले कोहली ने बेहतरीन 77 रन बनाए। इस अर्धशतकीय पारी में कोहली ने 8 चौके और 1 छक्का लगाया।