खेल डेस्क. टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में बेहतरीन अर्धशतक लगाया। लेकिन यदि विराट ने थोड़ी समझदारी दिखायी होती तो वो शतक ठोक सकते थे।
कोहली अपने करियर में छठी बार रन आउट हुए। यह दूसरा मौका था जब वो अर्धशतक लगाने के बाद रन आउट हुए। कोहली के साथ पिछली दो अर्धशतकीय पारियों में यही स्थिति हुई है, आ बैल मुझे मार।
कोहली वेस्ट इंडीज के खिलाफ 16 जून 2011 को हुए किंग्सटन वनडे में भी कोहली 94 रन की पारी खेलकर रन आउट हुए थे।
श्रीलंका के खिलाफ भी वो इस हड़बड़ी में ना सिर्फ रन आउट हुए, बल्कि डिहाइड्रेशन के कारण क्रेम्प का शिकार भी हो गए।
तस्वीरों में देखिए कैसे कोहली ने लगाया रनआउट का छक्का...