खुद की गलती पर झल्लाए कोहली, अगले ही पल निकाल दी भड़ास!
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 12:11(08/02/12)
खेल डेस्क. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर रंग में लौटते हुए टीम इंडिया को सही समय पर ब्रेक थ्रू दिलायी। लेकिन जडेजा के इस विकेट में विराट कोहली का बड़ा हाथ रहा।
हुआ कुछ यूं कि मैच के 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने तिलकरत्ने दिलशान को आउट करने के लिए स्टंप्स को ओर गेंद फेंकी। लेकिन कोहली का थ्रो सटीक नहीं रहा और दिलशान बच गए।
इस रन आउट को मिस करते ही कोहली खुद पर झल्ला गए थे। लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने अपनी इस खु्न्नस को निकाल दिया।
कोहली ने जडेजा की अगली गेंद पर एक बेहतरीन कैच लपका और दिलशान को अर्धशतक पूरा करने से महरूम कर दिया। दिलशान 48 रन बनाकर आउट हुए।
अपनी इस पारी में दिलशान ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए।