वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। नजफगढ़ के नवाब और वीरू के नाम से मशहूर सहवाग वर्तमान में उप-कप्तान का पद संभाल रहे हैं।
सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 में हुआ था। 1997-98 के सत्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एंट्री करने वाले सहवाग को टीम इंडिया में आने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
वनडे
1 अप्रैल 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली वनडे से सहवाग पदार्पण किया था। पहले मैच में महज 1 रन बनाकर आउट होने वाले सहवाग अबतक 240 वनडे मुकाबलों में 35.66 की औसत से 8,025 रन बना चुके हैं। इसमें 15 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।
सहवाग का सर्वोच्च वनडे स्कोर 219 रन का है जो कि उन्होंने 8 दिसंबर 2011 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंदौर वनडे में बनाया।
टेस्ट
वीरू ने अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला 3 नवंबर 2001 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में खेला था। सहवाग ने अबतक कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं। 85 टेस्ट पारियों में सहवाग ने 52.15 की औसत से 7980 रन बनाए हैं। इसमें 22 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं।
सहवाग ने टेस्ट करियर में दो तिहरे शतक लगाने का गौरव भी हासिल किया है।