इंदौर। सहवाग भारत के ऐसे प्लेयर हैं, जिनके नाम पर टीम इंडिया की ओर से टेस्ट और वनडे में उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। भारत की ओर से वे एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसने ट्रिपल सेंचुरी बनाई है। उन्होंने टेस्ट मैच में 319 रन बनाए हैं, जो किसी भी भारतीय बैट्समैन का उच्चतम स्कोर है।
इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में बने अब तक के 19 उच्चतम स्कोर में से 18 स्कोर 18 जून 2005 के बाद बने हैं।
बस अब एक कसर है, टी-20 में सर्वाधिक स्कोर बनाने का, जो फिलहाल टीम इंडिया की तरफ से सुरेश रैना के नाम है। रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मई, 2010 को 101 रनों की पारी खेली थी। सहवाग का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर 68 रन है।