वैसे तो डेविड वार्नर आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेलते हैं, लेकिन अब तक चैंपियंस लीग टी-20 में वे ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स टीम से खेले हैं। इस साल, चूंकि न्यू साउथ वेल्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, वे दिल्ली की टीम से खेलेंगे।