विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Record Book >> ODI >> West Indies All Out For 70 Runs Vs Australia In Perth ODI

RECORD: 70 रन पर ढेर हुई वेस्ट इंडीज की टीम, कंगारुओं ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

1 of 7 Photos
पर्थ. मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को महज 70 रन के स्कोर पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में यह वेस्ट इंडीज का सबसे छोटा स्कोर है।
 
महज 23.5 ओवरों में कैरिबियाई टीम को ढेर करने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 9.2 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन के टार्गेट को हासिल कर लिया। गेंदें शेष रहने के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की वेस्ट इंडीज पर यह सबसे बड़ी वनडे जीत है।
 
स्टार्क ने कुल 20 रन देते हुए पांच विकेट चटकाए। क्लिंट मैक्के ने 10 रन देते हुए 3 कैरिबियाई बल्लेबाजों को आउट किया तो फॉल्कनर ने 14 रन देते हुए 2 विकेट झटके।
 
वेस्ट इंडीज के लिए कप्तान डैरेन सैमी (16), डैरेन ब्रावो (11) और किरॉन पॉवेल (11) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
 
ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 51 रन बनाए।
 
उल्लेखनीय है कि इसी साल 3 जनवरी को साउथ अफ्रीका ने केप टाउन में हुए टेस्ट मुकाबले के पहले दिन न्यूजीलैंड को महज 45 रन के स्कोर पर समेट दिया था। 
 
आगे क्लिक कर जानिए, कंगारुओं के इस कमाल का पूरा लेखा-जोखा...

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment