विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> When Master Blaster Sachin Angry

उसने रखा कंधे पर हाथ और सचिन को आ गया गुस्सा

Dainikbhaskar | Apr 27, 2012, 11:02AM IST
 
 

मोहाली. शांत स्वभाव के सचिन तेंडुलकर को आमतौर पर गुस्सा करते नहीं देखा गया और न ही सुना गया लेकिन बुधवार रात आईपीएल-5 में किंग्स इलेवन और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद क्रिकेट के भगवान को भी पल भर के लिए गुस्सा आ गया।

दरअसल सचिन किंग्स इलेवन के गेंदबाज प्रवीण कुमार के साथ खड़े बातें कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रशंसक बारी-बारी से उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे और ऑटोग्राफ ले रहे थे।

सचिन ने किसी को भी निराश नहीं किया लेकिन तभी खिलाडिय़ों का सामान उठाने वाले वर्कर ने सचिन के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाने के लिए उनके कंधे पर हाथ रख दिया।

बस सचिन को अचानक गुस्सा आ गया और सचिन ने उसे डांटते हुए कहा.... ओए हाथ नीचे रख। उसने तुरंत कंधे से हाथ नीचे कर लिया।

हालांकि इसके बाद सचिन ने उसके साथ फोटो खिंचवाई लेकिन एक बार तो सचिन की डांट सुन कर यह वर्कर सकपका गया। इसके बाद सचिन वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment