उसने रखा कंधे पर हाथ और सचिन को आ गया गुस्सा
Dainikbhaskar
| Apr 27, 2012, 11:02AM IST

दरअसल सचिन किंग्स इलेवन के गेंदबाज प्रवीण कुमार के साथ खड़े बातें कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रशंसक बारी-बारी से उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे और ऑटोग्राफ ले रहे थे।
सचिन ने किसी को भी निराश नहीं किया लेकिन तभी खिलाडिय़ों का सामान उठाने वाले वर्कर ने सचिन के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाने के लिए उनके कंधे पर हाथ रख दिया।
बस सचिन को अचानक गुस्सा आ गया और सचिन ने उसे डांटते हुए कहा.... ओए हाथ नीचे रख। उसने तुरंत कंधे से हाथ नीचे कर लिया।
हालांकि इसके बाद सचिन ने उसके साथ फोटो खिंचवाई लेकिन एक बार तो सचिन की डांट सुन कर यह वर्कर सकपका गया। इसके बाद सचिन वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए।






