RICHIE RICH: बस 7 साल का खेल, और इन कारणों से सचिन से आगे निकल गए धोनी

खेल डेस्क.टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंडुलकर को कमाई में पीछे छोड़ दिया है। फोब्र्स मैग्जीन ने दुनिया के 100 धनी खिलाडिय़ों की जो सूची जारी की है, उसमें धोनी 31वें और सचिन 78वें नंबर पर हैं। धोनी टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक (62वें) और उसैन बोल्ट (62वें) से भी आगे हैं।
जेल में बंद मेवेदर से पीछे, पर सचिन और बोल्ट से आगे निकले धोनी
धोनी की कुल कमाई दो करोड़ 65 लाख डॉलर (148.29 करोड़ रु.) है, जिसमें से दो करोड़ 30 लाख डॉलर विज्ञापनों से आते हैं। सचिन की कमाई एक करोड़ 86 लाख डॉलर (81.70 करोड़ रु.) आंकी गई है। इसमें से उन्हें एक करोड़ 65 लाख डॉलर विज्ञापनों से मिलते हैं।
HOT WHEELS: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ने आधी रात किया कारनामा
आखिर धोनी ने पिछले सात सालों में ऐसा क्या कमाल कर दिया कि वो तेंडुलकर का 22 साल का स्वर्णिम करियर भी उनके आगे फीका पड़ गया। आइए एक नजर डालते हैं इन कारणों पर...







