विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Will Sachin Tendulkar Be Included In Team For Srilanka

श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल होंगे सचिन तेंडुलकर?

dainikbhaskar.com | Jul 03, 2012, 10:12AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. श्रीलंका दौरे के लिए चार जुलाई को भारतीय टीम चुनी जाएगी। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप के 30 संभावितों के नाम भी घोषित किए जाएंगे। लेकिन बुधवार को जब चयनकर्ता टीम सेलेक्‍शन को लेकर माथापच्‍ची करेंगे तो सबसे बड़ी उलझन सचिन तेंडुलकर को लेकर ही रहेगी।  
2011 में वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के पदर्शन में गिरावट आनी शुरू हो गई और अब इसकी हालत बेह‍द खराब है। हाल में कैरीबियाई दौरे पर इंडिया-ए के बल्‍लेबाजों के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है क्‍योंकि टीम के कई प्रतिभावान खिलाड़ी इस दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप रहे। जहां तक श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का सवाल है तो बल्‍लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, गौतम गंभीर और सुरेश रैना का स्‍थान निश्चित है क्‍योंकि भारतीय टीम के हालिया वनडे मैचों में ये नियमित तौर पर खेलते रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग को एशिया कप के दौरान 'आराम' दिया गया था लेकिन आईपीएल में उनके शानदार फॉर्म ने वनडे टीम में उनकी जगह करीब पक्‍की कर दी है। आईपीएल में कई युवा बैट्समैन और बॉलर्स ने भी दमदार प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया में जगह पाने की मजबूत दावेदारी पेश की है।
 
सचिन वर्ल्‍ड कप के बाद पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर वनडे मैचों में खेले लेकिन उनके सौवें शतक का ख्‍वाब बांग्‍लादेश में एशिया कप के दौरान पूरा हुआ। हालांकि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को कुछ हासिल नहीं हुआ। फिर आईपीएल में भी सचिन का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा। ऐसे में सवाल मास्‍टर ब्‍लास्‍टर की श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्‍धता को लेकर ही नहीं बल्कि उनके फॉर्म को लेकर भी बना हुआ है।
 
हालांकि यह तो साफ है कि 39 साल के तेंडुलकर का अपने टेस्‍ट कॅरियर को विस्‍तार देने के लिए वनडे या टी-20 को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। क्‍योंकि वह दोनों फार्मेट का आनंद उठाना चाहते हैं। लेकिन यदि ऐसा ही चलता रहा तो 2015 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया की प्‍लानिंग पर क्‍या असर पड़ेगा। चयनकर्ता टीम इंडिया के कुछ युवा खिलाडियों को टीम में जगह देकर मजबूत लाइन-अप बनाने पर विचार कर सकते हैं।
 
हालांकि किसी एक सीरीज में बढिया प्रदर्शन करने मात्र से ही युवा खिलाडियों की टीम में जगह पक्‍की नहीं हो जाती। अजिंक्‍य रहाणे और मनोज तिवारी इसका ज्‍वलंत उदाहरण हैं। ऐसे में क्‍या तेंडुलकर खुद को श्रीलंका दौरे से बाहर रखने का फैसला करेंगे या चयनकर्ता उन्‍हें 'आराम' देंगे?
 
इन पर रहेगी नजर

2011 वर्ल्‍ड कप के बाद रोहित शर्मा ने टीम में लिए बेहतर योगदान किया है और कई मौकों पर उन्‍होंने मैच जिताऊ पारी खेली है। रोहित के लिए ऑस्‍ट्रेलिया दौरा बेहद कठिन अनुभव रहा था क्‍योंकि टेस्‍ट सीरीज के दौरान उन्‍हें बेंच पर बैठकर ही संतोष करना पड़ा था और वनडे के दौरान वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।
 
एशिया कप के दौरान पाकिस्‍तान के खिलाफ अहम मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया था और इस पारी में रोहित ने विराट का बखूबी साथ दिया था। आईपीएल के दौरान भी कोहली का प्रदर्शन बढिया रहा लेकिन इंडिया-ए के कैरीबियाई दौरे पर उनका फॉर्म गड़बड़ा गया। हालांकि बावजूद इसके चयनकर्ता उन पर भरोसा कर सकते हैं और टीम में जगह दे सकते हैं।
 
श्रीलंका दौरे के लिए रहाणे को भी टीम का हिस्‍सा बनाया जा सकता है। आईपीएल के दौरान उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस साल के शुरुआत में वनडे टीम से उनका पत्‍ता काट दिया गया था। कैरीबियाई दौरे पर भी वह टीम का हिस्‍सा थे लेकिन अन्‍य सहयोगियों की तरह उनका भी फॉर्म ठीक नहीं रहा। लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन सुधरा है।
 
जहां तक तिवारी का सवाल है तो चेन्‍नई में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शानदार सैकड़ा लगाने के बाद उन्‍हें टीम में जगह नहीं मिली है। ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर भारतीय बल्‍लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन्‍हें खेलने का मौका नहीं दिया। बीते कुछ वर्षों में तिवारी ने छह वनडे मैच खेले हैं। इस बार श्रीलंका दौरे के लिए भी उनका सेलेक्‍शन अन्‍य समीकरणों पर निर्भर करता है। शायद तेंडुलकर और सहवाग की उपलब्‍धता तिवारी की किस्‍मत का फैसला करे।

 

इनके अलावा चेतेश्‍वर पुजारा और शिखर धवन भी टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल खिलाडियों में हैं। पुजारा ने वेस्‍टइंडीज-ए के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में बढिया प्रदर्शन किया है जिसके चलते उनकी इमेज 'रन मशीन' के तौर पर बनी है। आईपीएल 2012 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंजाब के बल्‍लेबाज मंदीप सिंह भी इस रेस में 'डार्क हॉर्स' हो सकते हैं।   
टीम इंडिया में एंट्री के दावेदार ये पांच बॉलर्स
ये हैं टीम इंडिया में एंट्री के TOP 5 बैट्समैन

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment