विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Yusuf Pathan Makes Special IPL Record With Kolkata

शाहरुख की जीत में अपने लिए इतिहास रच गया ये पठान !

Agency | May 28, 2012, 15:56PM IST
 
 

चेन्नई. कोलकाता नाइटराइर्स ने रविवार रात आईपीएल की खिताबी जंग में गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर पहली बार टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही कोलकाता के ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने भी एक अनोखा डबल बनाकर रिकॉर्ड बुक में एक नया अध्याय जोड़ दिया। यूसुफ आईपीएल जीतने वाली दो अलग-अलग टीमों का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल-पांच में केकेआर की ओर से खेलने वाले पठान आईपीएल के पहले सत्न के दौरान 2008 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और उस समय रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था।

टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार पठान आईपीएल पांच के लीग मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन पहले क्वालीफायर में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उन्होंने नाबाद 40 रन की पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था।

केकेआर की जीत से बेहद खुश नजर आ रहे पठान ने मैच के बाद कहा, गौतम गंभीर ने जिस तरह टीम की कप्तानी की है, उसकी राजस्थान रॉयल्स की जीत में शेन वार्न के योगदान से तुलना की जा सकती है। गंभीर ने खिलाडियों का पूरा साथ दिया। हम एक टीम की तरह खेले और एक दूसरे की सफलता की खुशियां मिलकर मनाईं।

पठान ने कहा, मैंने सेमीफाइनल में टीम की जीत में योगदान दिया था और फाइनल में मनविंदर बिस्ला और जैक कैलिस ने टीम को जीत दिलाई।

उल्लेखनीय है कि फाइनल में चेन्नई ने तीन विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर बनाकर कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा था लेकिन कोलकाता ने बिस्ला के 89 और कैलिस के 69 रनों की धमाकेदार पारियों के सहारे इस लक्ष्य को बौना साबित कर 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाकर इतिहास रच दिया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment