युवी के बल्ले ने दिखाए थे कंगारुओं को तारे, की थी क्लार्क की धुनाई
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 09:58(31/01/12)
खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला 1 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस बार अपने धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की कमी जरूर महसूस करेगी।
आईसीसी ने साल 2007 में पहला ट्वेंटी-20 वर्ल्डकप आयोजित किया था। दक्षिण अफ्रीका में हुए इस टूर्नामेंट की विजेता भारतीय टीम रही थी।
2007 टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। धोनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 15 रन से हराया था।
भारत के लिए अर्धशतक लगाने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया था।
युवराज सिंह ने अपने इस धुआंधार अर्धशतक में महज 38 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे। 50 रन पूरे करने के लिए युवी को महज 20 गेंदें लगी थीं।
वीडियो में देखिए युवराज की इस शानदार पारी की झलक।