खेल डेस्क.निराशाजनक टेस्ट सीरीज के बाद अब टीम इंडिया खेल के छोटे प्रारूप में जोर आजमाएगी। भारतीय टीम ट्वेंटी-20 मैच में युवराज सिंह की कमी जरूर महसूस करेगी। ट्यूमर के कारण टीम से बाहर चल रहे युवराज ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।
युवराज सिंह ने महज 23 टी-20 मैचों में 38 छक्के लगाए हैं। युवी ने टी-20 में 151.60 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है। मैक्कुलम ने 42 टी-20 पारियों में 51 छक्के लगाए हैं। युवराज इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
युवराज के नाम एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह कारनामा उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।