खेल डेस्क.भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह कैंसर से जूझ रहे हैं। वो अमेरिका में कीमोथैरेपी करवा रहे हैं। युवराज सिंह ने अपने ताजा ट्वीट करते हुए बताया कि साइक्लिंग करके मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। अमूल का नया विज्ञापन बहुत प्यारा है।
युवराज सिंह ने अपनी ताजा तस्वीर ट्विटर पर डालकर सबको हैरान कर दिया है। युवी ने ट्विटर पर कीमोथैरेपी के बाद की अपनी तस्वीर लगाई है। इसमें उनके सिर पर बाल नहीं हैं।
युवराज सिंह अपने कैंसर के इलाज के दौरान कितने सकारात्मक हैं यह बात उन्होंने अपनी तस्वीर के जरिए कह दी है। युवी की तस्वीर में उनका आत्मविश्वास झलक रहा है।
युवराज ने अपनी तस्वीर जारी करते हुए कहा है, आखिरकार मेरे बाल चले गए हैं। लेकिन मैं मजबूत हूं।
युवराज अभी बॉस्टन के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज करवा रहे हैं। युवराज इलाज के लिए जनवरी में अमेरिका गए थे।
युवराज सिंह के फिजियो जतिन चौधरी के मुताबिक युवी मई तक मैदान पर लौट आएंगे।
Related Articles: