मन करता है पैड बांधकर मैदान पर उतर जाउं: युवी
Dainikbhaskar
| Apr 27, 2012, 12:31PM IST

इस दौरान उन्होंने कहा, 'इलाज के दौरान कुछ भी पचा पाना मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा था। क्या कर सकते हैं, यह जीवन का एक हिस्सा है। मैंने काफी कठिन लड़ाई लड़ी है जिसने मुझे और मेरे परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया। हालांकि मुझे लोगों से काफी सपोर्ट और प्यार मिला। इस समय मैं बिल्कुल फिट हूं और उम्मीद है कि बहुत जल्दी वापसी कर सकता हूं।
उन्होंने आगे कहा, जो भी हो, अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और काफी ऑर्गेनिक आहार ले रहा हूं। हालांकि इनका स्वाद अच्छा नहीं लगता लेकिन फिर भी खा रहा हूं।
जी करता है पैड पहन मैदान पर उतर जाऊं
मैं अब पहले से कहीं अधिक चलने भी लगा हूं और कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि अभी मैदान पर पैड बांधकर उतर जाऊं। हालांकि मैं अभी भी अपनी वापसी का कोई निश्चित समय तो नहीं बता सकता, लेकिन हो सकता है कि दो-तीन महीने में ऐसा हो जाए। यह सब मेरे शरीर पर निर्भर करता है। उम्मीद है कि मैं बहुत जल्द इससे उबर जाऊंगा।'
युवराज ने इसके अलावा चुटकी लेते हुए कहा कि वह सौरव गांगुली के बढ़े हुए बाल काटने साथ में कैंची लेकर आए थे, लेकिन उनके ऐसा करने से पहले ही गांगुली अपना बाल कटवा चुके थे।






