प्यार हो तो ऐसा ! जहीर हैं टीम इंडिया के सबसे 'वफादार' बैचलर
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 16:56(09/02/12)
खेल डेस्क. वेलेंटाइन वीक में आज दिन है चॉकलेट का। चॉकलेट डे के अवसर पर यदि भारतीय क्रिकेट के सबसे चॉकलेटी खिलाड़ी का जिक्र किया जाए तो सबसे पहला नाम जहीर खान का आता है।
सफलता की बुलंदियां छूने के बावजूद जहीर खान एक जमीनी इंसान हैं। एक क्रिकेटर के पीछे हजारों लड़कियां दीवानी होती हैं, लेकिन जहीर का दिल पिछले 7 साल से एक ही लड़की पर फिदा है। और इस साल वो उसके साथ विवाहसूत्र में भी बंध जाएंगे।
जहीर खान को यदि उनके साथ के खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा वफादार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनका नाम आज तक सिर्फ एक अभिनेत्री के साथ जुड़ा है। वो हैं ईशा शरवानी।
जहीर और ईशा की मुलाकात साल 2005 में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जल्द ही प्यार में बदल गया। 2007 में दोनों अलग हो गए, लेकिन 2010 में दोनों के बीच नजदीकियां फिर से बढ़ गईं।
जहीर की खास बात यह रही कि जब उनका ब्रेकअप ईशा से हुआ तो उसके बाद वो किसी और लड़की के चक्कर में नहीं आए। दोनों के प्यार की गहराई यहीं दिखती है कि अलग होने के बावजूद दोनों एक दूसरे के प्रति वफादार रहे।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद जहीर और ईशा शादी कर लेंगे। यदि यह विवाह मार्च में नहीं भी हुआ तो अक्टूबर में शादी होगी।