Home >> Trending on Web >> 7.3 Magnitude Quake Rocks Japan Live Video
VIDEO: 7.3 तीव्रता का भूकंप, कुछ यूं हिली इमारतें
Dainikbhaskar.com
| Dec 07, 2012, 14:30PM IST
टोकयो. जापान की राजधानी टोकयो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 5 बजकर 18 मिनट पर 7.3 तीव्रता के भूकंप से हिल गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक भूकंप से फुकुशीमा परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस भूकंप से जापान के कई अन्य शहर भी बुरी तरह हिल गए। वीडियो फुटेज इमारतें कांपती नजर आईं। इसी बीच यूएस जियोलॉजिकल सर्व ने भूकंप के बाद अमेरिका के तटीय इलाकों में सूनामी की चेतावनी दी है।








