Home >> Trending on Web >> 90 Year Old Man Attempts Pole Vault World Record
90 साल के बुजुर्ग का यह एथलेटिक्स कर्तब यूट्यूब पर हुआ हिट
dainikbhaskar.com
| Aug 04, 2012, 15:33PM IST

अमेरिका के अरकांसास प्रांत के रहने वाले 90 वर्षीय डॉ. विलियम बेल पोल वॉल्ट में अपने आयु वर्ग में विश्व रिकार्ड धारक खिलाड़ी हैं।
उनका बेटा अर्ल वेल पोल वॉल्ट में ओलिंपिक में रजत पदक जीत चुका है। डॉ. बेल का यह वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और यह ब्रिटेन में ट्रेंड्स में शामिल हैं।
वीडियो में डॉ. बेल 7 फुट 2 इंच की ऊंचाई को छूने की कोशिश करते दिख रहे हैं। उनकी पत्नी का कहना है कि वो ऐसा सिर्फ कैमरे पर दिखावे के लिए कर रहे हैं। आप भी देखिए 90 वर्ष के बुजुर्ग की यह कोशिश।






