X-Factor से बाहर हुए आदिल, फैंस ट्विटर पर भड़के

ब्रिटेन के चर्चित टेलेंट हंट शो एक्स फेक्टर में गायक आदिल मेमन को अप्रत्याशित रूप से बाहर कर दिया गया। यही नहीं सोमवार को एक्स फेक्टर के लाइव शो के दौरान जजों ने उनकी खूब क्लास भी ली। आदिल पर उनकी गायकी के बजाए एटीट्यूड के लिए निशाना साधा गया।
जज नटाली बेसिंग्थवेट और रोनन कीटिंग ने आदिल की खूब क्लास ली। दरअसल आदिल की अपने मेंटर मेल बी से गीत फास्ट कार की रफ्तार को लेकर बहस हो गई थी जिसके बाद मेल बी ने दर्शकों से कहा था कि उसे शांत होने की जरूरत है। इससे पहले एक्स फेक्टर के सूपरबूट कैंप एपिसोड में आदिल गुस्से में सैट से चला गया था और बाथरूम में जाकर छिप गया था।
कल रात जज रोनन कीटिंग ने उससे कहा कि कि तुम्हें हमेशा लगता है कि तुम्हारा ये रवैया चलता रहेगा। अपने इस एटीट्यूड को खत्म करो, हम अब इसे देखना नहीं चाहते हैं। इस पर जज नटाली ने कहा कि मैं कीटिंग की राय से इत्तेफाक रखती हूं, जो तुम कर रहे हो वो तुम्हें खत्म कर देता है। हालांकि मेंटर मेल बी ने आदिल का बचाव करते हुए कहा कि वो एकमात्र ऐसे प्रतिभागी हैं जो गिटार बजाने के साथ ही गा भी सकते हैं। आज के शो में एक कंटेस्टेंट को बाहर होना था औ आदिल शो से बाहर हो गए।
हालांकि आदिल को शो के दौरान फटकार पड़ने के बाद उनके फैंस बेहद खफा हो गए और ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालने लगे। नतीजा यह हुआ कि आदिल ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंड करने लगे।
Abbey
अगर आदिल शो से बाहर निकल गए तो मैं जजों पर चिल्लाऊंगी..।
marisa.
जेसन और जस्टिन की आवाज अच्छी है लेकिन समांथा और आदिल बेहतर हैं। समांथा के पास पहले से ही काफी टेलेंट और रिकार्डिंग कांट्रेक्ट है। आदिल को शो में रहना चाहिए।
sandy.
आदिल और समांथा जबरदस्त हैं, जस्टिन और जेसन को शो से निकाला जा सकता है।
Woah1Direction
अगर आदिल को बाहर निकाल दिया गया तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा।
Olivia Hood wbu?
किसी ने अभी कहा कि क्या आदिल लड़की है जो बार-बार रोता है। अच्छा इसका मतलब यह हुआ कि लड़कों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों की राय ही बकवास है।
Say No To Spoons
आदिल को शो से बाहर जाता देखकर मेरा दिल टूट गया, वो बहुत ही शानदार गा रहे थे और आगे जाने पर उनका हक था।
H o l l y.
यह दुखद है कि आदिल शो से बाहर हो गए लेकिन यह प्रतियोगिता थी और यहां जजों का फैसला ही अंतिम होता है।
Luke Howell
आमीन, मुझे शर्म आ रही है कि मैं ऐसे देश में रहती हैं जहां आदिल जैसी प्रतिभाएं शो से बाहर हो जाती हैं।






