Home >> Trending on Web >> Afzal Guru Hanged, Read Important Twitter Messages
'उम्मीद है भगवा आतंकियों को भी ऐसे ही लटकाया जाएगा'
dainikbhaskar.com
| Feb 09, 2013, 13:31PM IST

संसद पर हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को शनिवार सुबह फांसी पर लटका दिया गया। अफजल गुरु की फांसी की खबर आने के बाद से ही तमाम तरह के सवाल ट्वटिर और फेसबुक पर उठाए जा रहे हैं।
खबर आने के बाद से ही अफजल गुरु ट्विटर पर ट्रेंड्स में टॉप पर है। पढ़िए कुछ चुनिंदा टिप्पणियां..
Rajdeep Sardesai
कसाब को शीत सत्र से पहले लटकाया गया था और अफजल गुरु को बजट सत्र से पहले। क्या यह संगोग मात्र है?
Ramesh Srivats
अफजल गुरु को लटकाया गया। उसका करियर संसद में शुरू हुआ और तिहाड़ में खत्म हो गया। यह तो जाना पहचाना रास्ता है।
Kanchan Gupta
अफजल गुरु को 8 साल पहले ही लटका दिया जाना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस राजनीतिक कारणों से इसे टालती रही। और अब राजनीतिक कारणों से ही सरकार ने उसे फांसी पर टांग दिया।
Hamid Mir
'अफजल गुरु के बारे में अरुंधति रॉय की कुछ अंतिम लाइनें पढ़ी, मुझे लगता है कि वह बेगुनाह था। तिहाड़ जेल में दिए गए अपने अंतिम साक्षात्कार में अफजल गुरु ने कहा था कि कश्मीरी शांत नहीं बैठेंगे, और यही हुआ। भारत में मेरे कुछ मित्रों के मुताबिक कांग्रेस की सरकार पाकिस्तान के साथ तनाव और बढ़ाएगी ताकि आगामी चुनावों में फायदा उठाया जा सके।'
भारत सरकार अफजल गुरु की फांसी से डरी हुई है। उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही दफना दिया गया है। गुरु हीरो बन गया है। जियो न्यूज के ताजा सर्वे के मुताबिक 58 प्रतिशत पाकिस्तानी मानते हैं कि भारत के साथ रिश्ते अब नहीं सुधर सकते जबकि 29 प्रतिशत मानते हैं कि तनाव कम हो सकता है।
Akil Bakhshi
अफजल गुरु को लटका दिया गया। साबित हो गया कि भारत की संसद पर हमला करके बचा नहीं जा सकता। राष्ट्रपति को बधाई।
Agnivo
लड़कियों के म्यूजिक बैंड का मामला सिर्फ इसलिए ही उठाया गया था ताकि अफजल गुरु से ध्यान हटाकर उसे चुपके से लटकाया जा सके।
Sathya Anand
अफजल गुरु से सहानुभूति रखने वाले लोगों को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए। आतंकवादी राष्ट्र का दुश्मन होता है, शहीद नहीं।
Malini Parthasarathy
अफजल गुरु मामले की न्यायिक प्रक्रिया पर उठे सवालों और कश्मीर के संवेदनशील हालातों के मद्देनजर यह कहा जा सकता है कि सरकार को इसकी बड़ी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
Abhijit Majumder
कम से कम चुनाव हार के डर ने कांग्रेस को यह तो बता कि संसद पर हमला करने वालों को फांसी पर लटकाना जरूरी है।
Kiran Kumar S
जब अफजल गुरु ने संसद पर हमला करवाया था तब हमारे देश के 7 जवानों ने सांसदों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। क्या किसी भी राजनेता ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Amrit Hallan
सरकार ने गुपचुप तरीके से अफजल गुरु को लटका दिया और कुछ लोग इसे ऐतिहासिक दिन बता रहे हैं। यह हमारे समाज के बारे में बहुत कुछ कहता है।
CountDracula
उम्मीद करते हैं कि भगवा आतंकियों को भी ऐसे ही लटका दिया जाएगा।








