जब एक भारतीय ने गाया अंग्रेजी पॉप गीत

क्या आपको कोलावरी डी याद है? स्टूडियो में एक युवक ने 'कोलावरी डी' किया और इंटरनेट पर इंस्टेट हिट हो गया। लोग कोलावरी डी का मतलब खोजने लगे। शायद ही देश का कोई समाचारपत्र, वेबसाइट या टीवी चैनल हो जिस पर कोलावडरी को जगह न मिली है।
कोलावरी डी ने एक और फैशन शुरु किया...स्टूडियो सांग्स का फैशन। तो स्टूडियो सांग्स के इसी दौर में एक और गीत यूट्यूब पर आया है।
23 अगस्त को पोस्ट किए गया यहा गाना दिखने में कोलावरी डी जैसा ही है लेकिन सुनने में थोड़ा अलग है। अमेजिंग इंडियन पॉप सांग के नाम से यूट्यूब पर पोस्ट इस म्यूजिक वीडियो की पहली उपलब्धि यह है कि इसने यूट्यूब ट्रेंड्स में जगह बना ली है। 23 अगस्त को पोस्ट वीडियो को अब तक लगभग 62 हजार लोग देख चुके हैं।
हालांकि ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो को नापसंद किया है। इसे करीब 200 लोगों ने लाइक और 500 से डिसलाइक किया है। यही नहीं टिप्पणियों में भी इस वीडियो की खूब खिल्ली उड़ाई गई है।
गीत को नागाराजू सोमीसेट्टी ने गाया है और कोरस लिपसिका का है। वीडियो भले ही महाबकवास हो लेकिन एक बार देखना तो बनता ही है।






