विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Amitabh Bachchan Joins Facebook, More Then 8 Lakh Joins Within A Day

फेसबुक पर बिग बी के जीवन की झलक, एक दिन में 8 लाख लोग जुड़े

dainikbhaskar.com | Aug 21, 2012, 18:21PM IST
 
 



सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अब ट्विटर और ब्लॉगिंग की दुनिया के बाद फेसबुक पर भी आ गए हैं।  अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर लाखों फॉलोवर हैं और उनके ब्लॉग से भी हजारों लोग जुड़े हैं। लोगों के और करीब आने के लिए बिग बी अब लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर भी आ गए हैं।


फेसबुक पर बिग बी को जबरदस्त रेस्पांस मिला है। एक दिन के भीतर ही उनके पेज से आठ लाख से अधिक लोग जुड़ गए हैं। फेसबुक पर अपने स्वागत संदेश में बिग बी ने कहा, 'फेसबुक किसी परिचय की मोहताज नहीं है और मुझे लगता है मेरा अधिकारिक फेसबुक फैन पेज काफी पहले ही आ जाना चाहिए था। फेसबुक लोगों को करीब लाने का शक्तिशाली माध्यम है और हमें एक बड़े समुदाय का हिस्सा बनाता है। मुझे मेरे ब्लॉग को मिले जबरदस्त रेस्पांस से फेसबुक पर आने के लिए प्रोत्साहन मिला। यह सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्वभर के मेरे फैंस से जुड़ने की एक और जगह है।'


बिग बी ने फेसबुक पर अपना स्वागत वीडियो भी पोस्ट किया है। उनके फेसबुक पेज facebook/AmitabhBachchan से मंगलवार शाम 6 बजे तक 8 लाख 31 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके थे।



अमिताभ बच्चन के फेसबुक पेज पर न सिर्फ उनसे जुड़ी तमाम जानकारियां और अपडेट्स होंगी बल्कि उनके जीवन की भी झलक होगी। अमिताब बच्चन इस पेज पर अपनी निजी तस्वीरें भी साझा करेंगे। बिग बी ने इस पेज पर अपने जीवन की टाइमलाइन भी साझा की है। उन्होंने अपने जन्म से अब तक की तमाम यादों को यहां पर प्रदर्शित किया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment