Home >> Trending on Web >> Apple Iphone 5 And Samasung Galaxy S3 Drop Test Video
VIDEO: क्या हुआ जब पटक कर मारा आईफोन-5 और गैलेक्सी एस-3
Dainikbhaskar.com
| Sep 23, 2012, 16:37PM IST

एप्पल के नए आईफोन को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। दुनियाभर के तमाम फोन विश्लेषक एप्पल के इस नए आईफोन के बारे में अपनी राय इंटरनेट के माध्यम से साझा कर रहे हैं साथ ही बाकी अन्य स्मार्टफोन से भी उनकी तुलना खूब की जा रही है।
एंड्रॉयड फोन और डिवाइस के बारा में ताजा जानकारी उपलब्ध करवाने वाली वेबसाइट एंड्रॉयड अथॉरिटी ने आईफोन-5 और गैलेक्सी एस-3 का ड्रॉप टेस्ट किया। इस ड्रॉप टेस्ट का वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। दो दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक करीब 15 लाख बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए इस वीडियो को और जानिए क्या हुआ जब आईफोन-5 और गैलेक्सी एस-3 को गिराया गया।






