Home >> Trending on Web >> Are This Fish Flying Or Jumping Out Of Water
कभी मछलियों को ऐसे उड़ते देखा है?
dainikbhaskar.com
| Sep 07, 2012, 16:41PM IST

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना किल डेविल हिल्स इलाके में समुद्र किनारे रिकॉर्ड किया गया 29 सेकंड का एक वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। 4 सितंबर को पोस्ट इस वीडियो 1 लाख 53 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने लिखा है, 'जंपिंग मिलेट मछलियों का यह समूह मेरे करीब से गुजरा। वो पानी से करीब दो फिट ऊपर तक कूद रही थीं। मैंने अपने जीवन में कभी भी इतनी सारी मछलियों को इतने बड़े समूह में एक साथ उछलते हुए नहीं देखा था। यह शानदार था। मैं खुश हूं कि मेरे पास मेरा गोप्रो कैमरा था।' यह वीडियो इस समय अमेरिका में ट्रेंड कर रहा है।






