विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Aseem Trivedi Arrested On Charges Of Posting Seditious Contents

एक कार्टून ने असीम को बना दिया नेशनल हीरो

दैनिकभास्‍कर डॉट कॉम | Sep 10, 2012, 14:51PM IST
 
 


नई दिल्‍ली। एक कार्टून ने कानपुर के कार्टूनिस्‍ट असीम त्रिवेदी को रातोरात नेशनल हीरो बना दिया है। देशद्रोह के आरोप में फंसे असीम को लेकर दुनियाभर में प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की जा रही है। अधिकांश लोग असीम के पक्ष में हैं। इसमें आम जनता से लेकर पूर्व  जज, पत्रकार तक शामिल हैं।


असीम की गिरफ्तारी के विरोध में मुंबई और उनके गृह नगर कानपुर में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में खुद असीम की मां और पिता भी शामिल हैं।
दूसरी ओर, फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर उन्‍हें लोग सपोर्ट कर रहे हैं। सुबह आठ बजे असीम ट्विटर के टॉप टेन में प्रथम स्‍थान पर थे। फिलहाल भी वह ट्विटर  पर अपना स्‍थान बनाए हुए हैं। 


सोनिया सिंह (@soniandtv) ने ट्वीट पूरा पूछा कि यदि असीम त्रिवेदी देशद्रोही हैं,  तो राज ठाकरे क्‍यों नहीं? क्‍या असीम मुंबई पुलिस के सबसे सॉफ्ट टॉरगेट हैं?



सुनील पी थॉमस ‏(@superbulbman) ट्विटर पर नेताओं पर वार करते हुए कहते हैं कि असीम त्रिवेद्वी को नेशनल एंथम की बेइज्‍जती के आरोप में पकड़ा गया है। ऐसे में हमें सभी नेताओं को देश और जनता के अपमान के आरोप में हिरासत में लेना चाहिए।


एंग्री बर्ड ‏(@2ndHandJawani) नाम के एक शख्‍स ने ट्वीट किया कि कसाब को बिरयानी और असीम को जेल। इसे ही कहते हैं अंधा कानून। 



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment