Home >> Trending on Web >> Ashleigh And Pudsey Capture Hearts And £500,000
कुत्ते के इस डांस की दीवानी हुई दुनिया
dainikbhaskar.com
| May 16, 2012, 14:33PM IST

ब्रिटेन के सबसे चर्चित टैलेंट शो 'ब्रिटेंस गॉट टैलेंट' में एक कुत्ते और उसकी ट्रेनर के डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया।
ट्रेनर एशली बटलर और उनके कुत्ते पुडसी ब्रिटेन में बेहद चर्चित हो गए हैं। इस जोड़ी के चमत्कारिक नृत्य के बाद इसे ब्रिटेंस गॉट टैलेंट का चैंपियन घोषित किया गया।
एशली को शो पर पांच लाख पाउंड (लगभग चार करोड़ रुपये) की ईनाम राशि भी दी गई।
एशली और उनके कुत्ते पुडसी के वीडियो ने यूट्यूब पर भी धमाल मचा दिया है। तीन दिन के भीतर ही इस वीडियो को करीब बीस लाख बार देखा जा चुका है।
आप भी देखिए एशली और पुडसी का यह रोमांचक वीडियो।





