बाबा का भोजनासनः ये खाकर आग उगलते हैं रामदेव

नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को रांची में थे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने खाना भी खाया। खाने और फलों से सजी बाबा की थाली रांची में चर्चा का विषय बन गई। जब उनकी थाली की तस्वीर सोशल साइटों पर आई तो लोगों ने इसे खूब शेयर किया। ये अलग बात है कि बाबा रामदेव सार्वजनिक मंच से हमेशा ये कहते रहे हैं कि वे सादे जीवन में यकीन रखते हैं।
बाबा के इस फोटो पर टिप्पणियां भी खूब आ रही हैं।
पढ़िए फेसबुक पर बाबा के इस फोटो पर आईं कुछ टिप्पणियां...
Vivek Kumar
सभी बाबा और 99.99 प्रतिशत सामाजिक कार्यकर्ता ऐसे ही होते हैं.
Saptak Niyogi
कोई फायदा नहीं है, ये कभी नहीं बदलने वाले।
Vishwajeet Mandal
हिंदुस्तान की थाली में खा रहे हैं इससे ही संतुष्टि कर लेते हैं।
Rishabh Krishna Saxena
इसमें खरबूजा, आम या पपीता जैसा कुछ हिंदुस्तानी तो दिख रहा है। बाकी साफ़ नज़र नहीं आ रहा।वैसे मैं रामदेव का पक्ष नहीं ले रहा, लेकिन फल तो कुदरत देती है, इन्हें कोई एमएनसी भी नहीं बेचती, फिर इसमें देसी-विदेशी क्या!!
आपकी राय
अगर आप भी इस पर कोई कमेंट देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में टाइप कर सबमिट करें।






