सैंडी ने अमेरिका में तबाही मचाकर कनाडा का रुख कर लिया है। बर्बादी के मंजर देख कर लोग सहम रहे हैं। लेकिन इसी बीच बर्बादी की तस्वीरों को भी बेहद दिलकश अंदाज में इंटरनेट पर पेश किया जा रहा है।
फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्ट्राग्राम पर प्रति सेकंड दस से अधिक फोटो सैंडी तूफान से संबंधित पोस्ट किए गए। इनमें से कुछ फोटो में बर्बादी तो कुछ में खौफ दिख रहा था। लेकिन इन सबके बीच कुछ तस्वीरें ऐसी भी थी जिन्होंने बर्बादी को भी बेहद दिलकश अंदाज में पेश किया।
इंस्टाग्राम से ऐसी ही दस तस्वीरें चुनकर हम यहां पेश कर रहे हैं। इन्हें इंटरनेट पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। आप भी देखिए ये तस्वीरें..