विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Bhagwat's India Rape Comment Sparks Row On Twitter

मोहन भागवत के बयान पर ट्विटर पर उठे सवाल

dainikbhaskar.com | Jan 04, 2013, 11:25AM IST
 
 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बवाल हो गया है। मोहन भागवत ने कहा है कि रेप इंडिया में होते हैं भारत में नहीं। मोहन भागवत के इस बयान के बाद ट्विटर पर खूब सवाल उठाए जा रहे हैं। 
 
 
एक नजर कुछ चुनिंदा ट्वीट्स पर
 
Tavleen Singh: 
आरएसएस प्रमुख का कहना है कि रेप इंडिया में होते हैं भारत में नहीं। वह किस भारत में रहते हैं और क्या वह कभी किसी दलित महिला से मिले हैं?
 
Harneet Singh: 
आरएसएस मुखिया मानते हैं रेप इंडिया में होते हैं भारत में नहीं। भारत में तो बलात्कार होते हैं। ठीक है भागवत जी। 
 
Naomi Datta: 
गांव के सीधे साधे लोग कभी कभी चाऊमीन के जहरीले जाल में फंस जाते हैं। बाकी सब ठीक है। 
 
Samar Halarnkar: 
शर्मनाक! उत्तर प्रदेश के एक गांव में गैंगरेप के बाद एक 17 साल की किशोरी की मौत हो गई। हां, रेप भारत में नहीं होते। 
 
Sneha Menon 
मोहन भागवत वही व्यक्ति हैं जिन्होंने कहा था कि गाय चराने वाले कभी बलात्कार नहीं करते। 
 
prabhat shunglu
मोहन भागवत जी मैं आपका भ्रम दूर कर देता हूं। रेप इंडिया में होते हैं और बलात्कार भारत में होते हैं। 
 
Bhak Sala
रावण ने भारत में ही  सीता का बलात्कार करने की कोशिश की थी और दुर्योधन ने द्रौपदी का चीरहरण भी भारत में ही किया था। आरएसएस अभी कहता है कि रेप इंडिया में होते हैं। 
 
Pritish Nandy 
इंडिया में लोग अपनी राय रख सकते हैं। भारत में आप दूसरों के सम्मान से बंधे होते हैं। 
 
ये भी पढ़ें

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment