बिहार पर ठाकरे का वार, ट्विटर पर लोगों ने किया पलटवार

राज ठाकरे ने एक बार फिर बिहार सरकार और बिहारी लोगों पर निशाना साधा है। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राज ठाकरे का परिवार तो खुद बिहार से ही था जो बाद में मध्य प्रदेश के धार जिले गया और अब महाराष्ट्र में रह रहा है।
शनिवार को राज ठाकरे ने बिहारी नेताओं और दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखी टिप्पणी की। राज ठाकरे ने कहा कि ठाकरे परिवार को शौचालय नहीं है कि कहीं भी खड़ा कर दिया जाए और लोग आकर वहां गंदगी फैलाये।
ठाकरे ने हिंदी समाचार चैनलों को बंद करने की धमकी भी दी। बिहार पर दिये गये बयान के बाद से ही ट्विटर पर बिहार ट्रेंड कर रहा है। पढ़िये कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...
Jaspal Bhatti
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज ठाकरे का परिवार बिहार से है। वो यह भी कह सकते हैं कि नीतीश कुमार और राज भाई-भाई हैं जो सोनपुर के जानवरों के मेले में बिछड़ गये थे।
advaitachowdhary
मुझे लगता है कि राज ठाकरे बिहार के सबसे अच्छे मित्र हैं। हो सकता है कि उनकी आलोचना बिहारियों को कुछ बेहतर करने की प्रेरणा दे।
Sanjay Jha
बिहारियों पर आरोप लगाने वालों को बता देना चाहता हूं कि भारत की नौकरशाही में कई आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी बिहार से हैं। वो ऊंचे पदों पर हैं और सरकारें चला रहे हैं।
Fake News
ब्रेकिंगः राज ठाकरे के आदेश के बाद से अब बिहारी लोगों को महाराष्ट्र जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी।
Ninad Gaikwad
अगर उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकारें अपने लोगों को नौकरी नहीं दे पा रहीं हैं तो महाराष्ट्र इसकी कीमत क्यों चुकाये..ठाकरे सही है।
Aminur Rashid
बौरा गए है राज ठाकरे. उनके लिए बस वो कहावत याद आती है.. जात स्वभाव ना छूटे, कुत्ता टांग उठा के ही मूते
alok ranjan
दाऊद, अरुण गवली, छोटा शकील बिहार के नहीं थे। राज ठाकरे को शीशे में अपनी शक्ल देखनी चाहिए। यूपी बिहार से देश को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मिलते हैं, आतंकवादी नहीं।
iPrasad
बिहार के छोटे-मोटे नेताओं को राज ठाकरे का शुक्रिया अदा करना चाहिए। उसकी वजह से अब वो भी टीवी पर दिखेंगे।








