Home >> Trending on Web >> Blackberry 10 Launches For Rs 43490, Twitter Abuzz With Jokes
43 हजार 490 रुपये...डरिये मत यह नया घोटाला नहीं है!
dainikbhaskar.com
| Feb 25, 2013, 16:20PM IST

ब्लैकबैरी ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपने नए ब्लैकबैरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित स्मार्टफोन को लांच किया। फोन की लांचिंग कीमत 43 हजार 490 रुपये रखी गई है।
लांचिंग के चंद मिनटों बाद ही फोन की कीमत ट्विटर ट्रेंड्स में तो आ गई लेकिन सही कारणों से नहीं। लोगों ने कीमत की घोषणा होने के बाद ही ब्लेकबैरी के प्रति
Faking News
लावा मोबाइल के शोरूम की कीमत होती है 43 हजार 490।
Hardik Rajgor
मुझे लगता है कि ब्लैकबैरी को अपना हैंडसेट इस्तेमाल करने के लिए लोगों को 43 हजार 490 रुपये देने चाहिए।
Gaurav
अधिकारिक रूप से अत तक ब्लैकबैरी पर 43 हजार 490 चुटकुले ट्विटर पर आ चुके हैं।
आक्रोशित भारत
जल्द ही बैंकें फोन लोन स्कीम भी शुरू करेंगी। देखिए ब्लैकबैरी ने अपने फोन की कीमत रखी है 43 हजार 490 रुपये।
Santosh P
43 हजार 490 ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। मुझे लगा कि यह 43 हजार करोड़ का कोई नया घोटाला है। लेकिन सच का दूसरा पहलू भी अच्छा नहीं है। ब्लैकबैरी ने अपने फोन की कीमत रखी है 43 हजार।
Gappistan Radio
ट्विटर ट्रेंड्स देखकर डरिए मत। दरअसल 43 हजार 490 रुपये ब्लैकबैरी के नए फोन की कीमत हैं, पेट्रोल के दामों में वृद्धि नहीं।
Dazeinfo
ब्लैकबैर कीमत बताते ही जंग हार गया है। 73 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वह इस कीमत पर ब्लैकबैरी नहीं खरीदेंगे।
May Gah
ब्लैकबैरी जेड10 की कीमत है 43 हजार 490 रुपये। अब आप हंस सकते हैं, यह नया लतीफा है।
EvilDevil
43 हजार 490 रुपये..वह भी एक फोन के लिए, इतने पैसों में तो दस गर्लफ्रेंड बन जाएंगी।
Rashmi Punjabi
ओह्ह रुपये 43 हजार 490, मैं इतना महंगा फोन नहीं खरीद सकती।
SAQUIB
ब्लैकबैरी की कीमत रखी गई है 43 हजार 490 रुपये। यह अपर क्लास के लिए स्टेट्स सिंबल है, मिडिल क्ास के लिए पैसे की बर्बादी और लोवर क्लास के लिए तगड़ा झटका।
MAVERICK_piyush
इतने पैसों में तो तुम एक स्कूटर खरीदकर अपनी गर्लफ्रेंड से को पर्सनली जाकर हैलो कह सकते हो।









