Home >> Trending on Web >> Chipkale Fevicol Se Tops Youtube Trends
यूट्यूब पर करीना के फेविकॉल से चिपक रहे हैं दर्शक
dainikbhaskar.com
| Dec 07, 2012, 09:57AM IST

वाजिद अली और ममता शर्मा की आवाज में गाया गया करीना कपूर का आइटम नंबर चिपकाले सैंया फेवीकॉल से यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।
टी-सीरीज के अधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से 29 नवंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक सात लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यही नहीं वीडियो को चार हजार से अधिक लोगों ने पसंद भी किया है।
वीडियो को कई अन्य खातों से 100 अधिक बार और पोस्ट किया गया है। इनमें से एक वीडियो को चार लाख से अधिक बार और कई को एक लाख से अधिक बार देखा गया है।






