विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Coal Block Allocation: Cag Pegs Loss At Rs 1.86 Lakh Crore,

कोयला घोटाला : घोटाला नहीं, बल्कि हत्‍या और लूट है

dainikbhaskar.com | Aug 17, 2012, 14:19PM IST
 
 


नई दिल्‍ली। कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दामन पर कालिख पुतने के बाद कोई उनके पक्ष में उतरा तो कोई विपक्ष में। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ प्रतिक्रिया।


प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री वी नारायणस्‍वामी का कहना है कि यह शुरूआती रिपोर्ट है। इसके आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। अभी फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है। स्‍वामी ने सीएजी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है।


आरजेडी अध्‍यक्ष लालू प्रसाद सीएजी रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री का बचाव करते नजर आए। उन्‍होंने कहा कि रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रधानमंत्री के पास कई विभाग होते हैं। 


वहीं, किरण बेदी ने मीडिया पर हमले करते हुए कहा कि जब टीम अन्‍ना ने इसके बारे में मीडिया को बताया तो कोई बहस नहीं हुई। जबकि सब ब्रेकिंग न्‍यूज चला रहे हैं।


भाजपा के राजीव प्रताप रूढी ने कहा कि यह सिर्फ घोटाला नहीं है बल्कि लूट और हत्‍या है।


कांग्रेस के नेता राजीव शुक्‍ला ने कैग पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि यदि इसकी फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है। हर फैसले कैग की रिपोर्ट के आधार पर होने लगे तो हो गया। अभी पीएसी की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद ही बात की जाएगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment