Home >> Trending on Web >> Congress Party Chintan Shivir Trending On Twitter
ट्विटर पर कांग्रेस के चिंतन शिविर का जमकर उड़ा मखौल
dainikbhaskar.com
| Jan 25, 2013, 12:36PM IST

जयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में जहां एक ओर राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ, वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर 'चिंतन शिविर' का जमकर मखौल उड़ा।
गौरतलब है कि तीन दिवसीय कांग्रेस के चिंतन शिविर में 2014 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश करने पर मंथन चल रहा है, लेकिन ट्विटर पर लोग कांग्रेस के इस अहम फैसले को लेकर चुटकी ले रहे हैं।
आइये नज़र डालते हैं कुछ मजेदार ट्वीट्स पर...
1. Anand gupta - राहुल गांधी का विजन उदय चोपड़ा की एक्टिंग जैसा है।
2. Rajneesh srivastav- चिंतन शिविर में राहुल गांधी को भावी पीएम के रूप में देखा रहा है। ये कुछ ऐसा ही है, जैसे मेंटोस के साथ कोका-कोला...कुछ ठंडा हो जाए।
3. Mehul Siroya- कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री को रूप में देख रहे हैं। इस बच्चे तो वे सब घुमाकर ही अपना उल्लू सीधा कर लेंगे।
4. Angry Indian- राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना और तुषार कपूर का बेस्ट एक्टर अवार्ड जीतना दोनों ही नामुमकिन है।
5. Aravind Ashok- राहुल गांधी का पीएम बनना ऐसा है, जैसे मिस्टर बीन का अमेरिका का प्रधानमंत्री बनना।







