लंदन ओलंपिक्स से ज्यादा डैनी बॉयल की चर्चा

शुक्रवार को लंदन में ओलंपिक्स 2012 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल के निर्देशन में हुआ।
ब्रिटिश फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल ने उद्घाटन समारोह में ग्रेट ब्रिटेन के इतिहास को उसके बुहसांस्कृतिक रंगों के साथ दिखाया। करीब १५ हजार ब्रिटिश स्वयंसेवकों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। लंदन ओलंपिक्स स्टेडियम किसी ब्रिटिश गांव में तब्दील नजर आया जिसके हर रंग में ग्रेट ब्रिटेन की संस्कृति झलक रही थी। ब्रिटेन की महारानी से लेकर जेम्स बांड तक डैनी बॉयल के निर्देशन पर परफार्म करते नजर आए।
उद्घाटन समारोह के बाद से ही सबसे ज्यादा चर्चा डैनी बॉयल की ही हो रही है। वो ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंड कर रहे हैं। टीम ग्रेट ब्रिटेन द्वारा डैनी बॉयल की तारीफ में की गई ट्वीट को करीब ३५ हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।
पढ़िए ट्विटर पर आए कुछ ट्वीट्स...
Douglas Alexander
प्रतिष्ठित अखबार द न्यूयॉर्कर ने शीर्षक लिखा है, 'डैनी बॉयल ने गोल्ड जीता'। यह ओपनिंग सेरेमनी का शानदार नतीजा है।
tom jamieson
डैनी बॉयल ने कहा, 'सच्चे मूल्यों के सिवा हमारा कोई एजेंडा नहीं है', क्या अब पूरा देश उन्हें गले लगाएगा।
Rio Ferdinand
उद्घाटन समारोह में डैनी बॉयल ने सबसे शानदार काम यह बताकर किया है कि ग्रेट ब्रिटेन कितना बहुसांस्कृतिक है।
afdhel aziz
महारानी, जेम्स बांड, मिस्टर बीन, डेविड बेकहम और बीटल्स। ब्लडी वैल डन डैनी बॉयल।
Stan Collymore
अगर कोई यह जानना चाहता है कि ग्रेट ब्रिटेन आज कहां खड़ा है तो वो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह को दोबारा देखे। डैनी बॉयल तुमने हम सबके स्थान दिया। तुम्हारा शुक्रिया।
BBC News
डैनी बॉयल ने कहा, 'हमारे शो स्वयंसेवको का शो था, अगर आप एकद्वीप के रूप में हमें परखना चाहते हैं तो ये लोग हम सबमे सबसे बेहतर थे '।






