पूनम ने दारा सिंह को कहा, गेट वेल सून

मुंबई। फिल्म अभिनेता और विश्व प्रसिद्ध पहलवान रह चुके दारा सिंह के लिए देशभर में दुआओं का दौर चल पड़ा है। बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है। पूनम पांडे ने अपनी नई फोटो अपलोड करते हुए दारा सिंह को गेट वेल सून कहा है।
दारा सिंह को शनिवार शाम को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दारा सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद उनके चाहने वालें ने ट्विटर पर उनके लिए दुआएं की। रविवार की तरह सोमवार को भी दारा सिंह ट्विटर पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स में शीर्ष पर बन हुए हैं।
पढ़िये क्या कहा उनके चाहने वालों ने...
पूनम पांडे ने लिखा है कि दारा सिंह जल्दी ठीक हो जाओ।
दीप्ति रंगलानी लिखती हैं कि पहले राजेश खन्ना, फिर शत्रुघन सिंहा और अब दारा सिंह अस्पातल में भर्ती हैं। सभी के स्वास्थ्य के लिए दुआएं।
स्नेहा मेनन के अनुसार, पहलवान से अभिनेता बने दारा सिंह के लिए अगले 48 घंटे बहुत अहम हैं, वो लाइफ सपोर्ट पर हैं।
नोयन ज्योति लिखते हैं कि राजेश खन्ना घर वापस आ गये हैं, लेकिन दारा सिंह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बॉलीवुड के लिए बुरा वक्त है।
उमेश लखमानी ने लिखा है कि जैसे ही मैंने दारा सिंह को ट्रेंडिंग टॉपिक्स में देखा मुझे अहसास हो गया कि जरूर उनकी हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं।
दोपहर 3 बजे तक यह रहा ट्रेंड
#ReplaceMovieNameWith3D
#3Dfy
Internet Hindus
Dara Singh
Ernest Borgnine
Abu Dhabi to Delhi
#50ThingsAboutMe
This Monday
Sanjay Joshi
Ralph Waldo Emerson






