गूगल ने साल 2012 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों, खबरों, ट्रैवल डेस्टीनेसंश और अन्य कीवर्ड्स की सूची जारी की है। साल 2012 में भारत के लोगों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा सनी लियोनी के बारे में जानने की रही तो अभिषेक मनु सिंघवी की सेक्स सीडी ने भी सबसे ज्यादा सर्च की गई खबरों में स्थान बनाया।
अरविंद केजरीवाल पर इस बार कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी भारी पड़ गए और सबसे ज्यादा सर्च की गई खबरों में उनके कार्टून चौथे स्थान पर रहे। ताजमहल से ज्यादा दिलचस्पी इस बार लोगों की केरल में रही जबकि कांग्रेसी नेता विलासराव देशमुख की मौत सबसे ज्यादा सर्च की गई खबर रही।
लेकिन अगर बात गूगल ट्रेंड्स की की जाए तो फिर नतीजे कुछ और निकलते हैं। दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने गूगल की जीटजीस्ट 2012 जारी होने के बाद गूगल ट्रेंड्स का जायजा लिया तो कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। जैसे भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा बार फेसबुक को सर्च किया गया। साल 2012 में टॉप दस सर्च आइटम में तीन फेसबुक से जुड़े थे जिनमें फेसबुक शीर्ष पर था जबकि फेसबुक लॉगइन पांचवे और एफबी नौवें स्थान पर।
यह चौंकाने वाली बात लग सकती है लेकिन भारत में लोग गूगल पर ही गूगल और याहू जैसे सर्च इंजन को भी सर्च करते हैं। ऐसा इस कारण होता है क्योंकि अधिकतर लोग अपना होमपेज गूगल सर्च इंजन को ही बनाते हैं और वेब एड्रेस लिखने के बजाय वे गूगल सर्च बार में कीवर्ड टाइप कर देते हैं।
भारतीय लोगों की दिलचस्पी गूगल पर वीडियो और गेम्स खोजने और गीत डाउनलोड करने में भी रहती है।
यही नहीं गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक पीपुल्स एंड सोसायटी कैटेगरी में सबसे ज्यादा लोग 'हॉट', 'इंडियन', 'इंडिया', 'गर्ल', 'देसी', 'आंटी', 'बेबी' और लव खोजते हैं। इसी कैटेगरी में लोगों की दिलचस्पी शर्लिन चोपड़ा और सेक्सिएस्ट वुमैन को भी खोजने में बढ़ रही है।
यानि गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक लोग सनी लियोनी से ज्यादा दिलचस्पी देसी आंटीज को खोजने में रखते हैं। गौरतलब है कि पोर्न वेबसाइटें भारत में अपने कंटेंट की बिक्री इंडियन, देसी और आंटीज जैसे कीवर्ड से करती हैं। यही कारण है कि लोग पोर्न वीडियो खोजते वक्त इन कीवर्ड का इस्तेमाल करते हैं।
एक और दिलचस्प बात यह है कि भारत में जब-जब सनी लियोनी सुर्खियों में रहीं तब तब गूगल पर पोर्न सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यानि
सनी लियोनी भारत में पोर्न की एंबेस्डर बन गई हैं। पोर्न गैरकानूनी होने के बावजूद सनी लियोनी धड़ल्ले से अपना व्यापार कर रही हैं।
गूगल ने जीटजीस्ट सूची जारी करते हुए कहा, 'हमने उन सर्च क्वेरीज का गहन अध्ययन किया जिन्हें इस साल लोगों ने गूगल सर्च में टाइप किया था। हमनें कई सूत्रों से डाटा का इस्तेमाल किया जिसमें गूगल ट्रेंड्स और कुछ आंतरिक डाटा टूल्स भी शामिल थे। सूची जारी करने से पहले हमने स्पैम और दोहराए गई सर्च क्वेरीज को बाहर निकालकर ऐसी सूची जारी की है जो साल 2012 की झलक दिखाती हैं।'
आगे क्लिक करके देखिए गूगल द्वारा जारी की गई जीटजीस्ट 2012 सूची।