विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Dimple Kapadia, Amitabh Bachchan, Anand And Mumtaz Top Google Search Trends On Rajesh Khanna's Demise

डिंपल, मुमताज, आनंद और अमिताभ में बढ़ी दिलचस्पी

dainikbhaskar.com | Jul 19, 2012, 12:48PM IST
 
 



बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार पंचतत्व में विलीन हो गया। भीगी मुंबई और पूरे देश ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। 



राजेश खन्ना सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में नहीं छाए रहे बल्कि उनके बारे में जानने में लोगों की उत्सुकता का आलम यह था कि बुधवार को ट्विटर पर शीर्ष दस ट्रेंड्स में 6 राजेश खन्ना से जुड़े हुए थे। 



उनके बारे में जानने की लोगों की जिज्ञासा का आलम यह है कि गुरुवार को गूगल सर्च ट्रेंड्स में शीर्ष दस में से 6 कीवर्ड राजेश खन्ना से ही जुड़े हुए थे। 
राजेश खन्ना की मौत की खबर आने के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने 'डिंपल कपाड़िया' के विषय में सर्च करने में रूची दिखाई। इसके बाद 'राजेशट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। राजेश खन्ना से जुड़ी खबरें को गूगल पर खोजने में भी लोगों की दिलचस्पी रही। 



राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन से जुड़े कई किस्से भी बॉलीवुड में प्रचलति हैं। यही कारण था कि गुरुवार को अमिताभ बच्चन भी गूगल ट्रेंड्स में शामिल रहे। बिग बी ने एक लंबा-चौड़ा ब्लॉग लिखकर राजेश खन्ना के प्रति अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं। 



राजेश खन्ना के साथ फिल्म अभिनेत्री मुमताज का नाम भी जुड़ा और शायद यही कारण था कि बुधवार और गुरुवार को गूगल सर्च ट्रेंड्स में मुमताज भी शामिल रहीं। लोगों ने उनके और राजेश खन्ना के बारे में जानने में भी खूब दिलचस्पी दिखाई। 



राजेश खन्ना ने यूं तो 160 से अधिक फिल्मों में काम किया और 100 से अधिक फिल्में हिट रहीं लेकिन इन सबमें फिल्म 'आनंद' ने सबसे अलग और खास पहचान बनाई। 



शायद यही कारण था कि राजेश खन्ना की मौत के बाद 'आनंद' भी गूगल सर्च ट्रेंड्स में शामिल हो गई। यही नहीं राजेश खन्ना की मौत पर कई हेडलाइंस में उन्हें 'आनंद' भी लिखा गया। 


अच्‍छा...तो हम चलते हैं: राजेश खन्‍ना को आरव ने दी मुखाग्नि  


15 PHOTOS: सुपरस्टार का अंतिम सफर


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment