Home >> Trending on Web >> DoT Orders Blockage Of 78 URL's
क्यो ब्लॉक हुए 78 यूआरएल?
dainikbhaskar.com
| Feb 16, 2013, 12:50PM IST

दूरसंचार विभाग द्वारा 78 यूआरएल ब्लॉक करने का नोटिस दिए जाने के बाद से ही यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल जिन 78 यूआरएल को ब्लॉक करने के आदेश दिए गए हैं उनमें से एक यूजीसी का प्रबंधन शिक्षा संस्थान आईआईपीएम को दिया गया नोटिस भी था।
इन यूआरएल में अरिंदम चौधरी के संस्थान आईआईपीएम की आलोचना की गई थी और उससे संबंधित खुलासे किए गए थे। ब्लॉक किए गए यूआरएल में अधिकतर समाचार वेबसाइटों के है जिन्होंने आईआईपीएम के विषय में रिपोर्टें प्रकाशित की थी।
दूरसंचार विभाग के इस आदेश की ट्विटर पर खूब आलोचना हो रही है। यही नहीं इस पर चुटकियां भी खूब ली जा रही हैं। पेश हैं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...
Faking News ब्रेकिंगः दूरसंचार विभाग ने उन लोगों की सूची जारी की है जिनकी ऑनलाइन आलोचना की जा सकती है।
Akil Bakhshi
यूजीसी और आईआईपीएम का विवाद आखिरकार है क्या? यूजीसी ने आईआईपीएम को प्रतिबंधित किया था, जहां तक मैं जानता हूं, आईआईपीएम तो है ही बकवास।
Kartik Dayanand
यह देखना आश्चर्यजनक है कि हमेशा सरकार की आलोचना करने वाले लोग अब आईआईपीएम के खिलाफ यूजीसी के साथ हैं।
Nitish Kumar ™
ओह्ह...मैं तो यह जान ही नहीं पाया था...तो आईआईपीएम के एक अवैध विश्वविद्यालय है जिसके पास कोई संबंद्धता नहीं है और यह इतना ताकतवर है कि इसने यूजीसी की वेबसाइट तक ब्लॉक करवा दी.
Dev Chatterjee
यह समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस यूजीसी के खिलाफ आईआईपीएम का समर्थन क्यों कर रही है। कोर्ट का आदेश तो बस दिखावा लग रहा है।
Nikhil Pahwa
सबसे आश्चर्यजनक यह है कि यूजीसी के नोटिस को भी ब्लॉक कर दिया गया है।
Faking News
मजे की बात यह है कि आईआईएम की डिग्रियों को भी यूजीसी की मान्यता नहं है लेकिन आईआईम नहीं चाहते कि इसमें कोई भी बदलाव हो।







