विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Ek Tha Tiger

'एक था टाइगर' और पाकिस्‍तान कनेक्‍शन !

db.com | Jun 27, 2012, 14:50PM IST
 
 


मुंबई। सलमान खान की आगामी फिल्‍म 'एक था टाइगर' का प्रोमो रिलीज होने के साथ ही हिट हो गया है। बुधवार को प्रोमो रिलीज होने के साथ यह ट्वीटर के टॉप टेन ट्रेंड में पहले स्‍थान पर आ गया। जिसे देखो, वही 'एक था टाइगर' की बात कर रहा है। बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक इसे लेकर उत्‍सुक है।



फिल्‍म का प्रोमा 29 तारीख से थिएटर में दिखाया जाएगा। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं।  हर कोई इस फिल्‍म को लेकर ट्वीट कर रहा है।



वरिष्‍ठ फिल्‍म समीक्षक तरन आदर्श (@taran_adarsh) ने ट्वीट किया है कि कई लोग पूछ रहे हैं कि क्‍या यह फिल्‍म दो सौ करोड़ रुपए का आंकड़ा टच करेगी, मुझे लगता है कि सलमान की यह फिल्‍म दो सौ करोड़ रुपए से अधिक का आंकड़ा टच करेगी। यह एक नया बेंचमार्क बनाएगी। 



अभिनेता नील नितिन मुकेश (@NeilNMukesh) ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि 'एक था टाइगर' का प्रोमो अतुल्‍य है।



रंजीब मजूमदार (@RanjibMazumder) ने ट्वीटर पर लिखा है कि 'एक था टाइगर' सलमान की बाकी फिल्‍मों से बेहतर नजर आ रही है।



निशांत सेठ (@sjsuspartan) 'एक था टाइगर' की इतने अधिक प्रचार पर ट्वीट करते हैं कि दो दिनों से पाकिस्‍तान चर्चा में है लेकिन सलमान की फिल्‍मों की इतनी फालतू में चर्चा हो रही है। 


क्‍या है फिल्‍म की कहानी 



देशों की सरकारें एक-दूसर से एक ऐसी लड़ाई भी लड़ती हैं, जो सामने नहीं दिखती। इन लड़ाईयों में जासूसी एजेंसियों का इस्तेमाल होता है। यह फिल्म भारत की रॉ और पाकिस्तान के आईएसआई के बीच चल रहे खुफिया युद्ध की कहानी कहती है। फिल्म में कैटरीना और सलमान की हिट जोड़ी है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment