विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Ek Tha Tiger: Box Office Houseful, Moviegoers Call It A Big Hit

EK THA TIGER: बॉक्स ऑफिस फुल, दर्शकों का जबरदस्त रेस्पांस

dainikbhaskar.com | Aug 15, 2012, 14:00PM IST
 
 



सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक था टाइगर' स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो गई। फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें नजर आईं। अभी तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबदस्त रेस्पांस मिला है। फिल्म से पहले ही दिन 25-30 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने की उम्मीद की जा रही है। 


ज्यादातर दर्शकों को फिल्म पसंद आई है। फिल्म को लेकर लोकप्रियता का आलम यह है कि ट्विटर पर सलमान खान और 'एक था टाइगर' सुबह से ही ट्रेंड कर रहे हैं। यही नहीं फिल्म गूगल ट्रेंड्स में भी शामिल है। फिल्म देखने के बाद कुछ दर्शकों ने इसके बारे में अपनी राय भी शेयर की है...


पेश है कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...


arshad warsi
अभी एक था टाइगर देखी, यह हिंदी में हॉलीवुड फिल्म हैं जिसका निर्देशन बेहद चालाक और क्लासिक है। सलमान खान और एक्शन जबरदस्त है...


Aniruddha Guha
एक वाक्य में कहा जाए तो एक था टाइगर हिंदी में बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म हैं...जरूर देखिए...


amol parchure
एक था टाइगरः बोरिंग...बोरिंग...बोरिंग... मल्टीप्लेक्स मालिक अधिकतर शो के लिए पछताएंगे...


Mayank Shekhar
अपने जीवन में मैं कभी भी एडवांस में टिकट खरीदने के बाद भी किसी मल्टीप्लेक्स के बाहर सुबह 9 बजे के शो के लिए लाइन में नहीं लगा हूं..।


gaurav kapur
अभी एक था टाइगर देखी, बहुत पसंद आई। कबीर खान ने सेंस और लोगों की सोच के बीच चलने में कामयाब रहे। एक्शन जबरदस्त है।


Wajid Khan
एक था टाइगर देखी। जबरदस्त फिल्म है। मुझे बहुत पसंद आई, उम्मीद है आपको भी अच्छी लगेगी। स्वतंत्रता दिवस पर पूरा भारत जश्न में डूबा है। एक था टाइगर छा जाएगी।


Vivek Vadodaria
मैं एक था टाइगर फिल्म को स्वंत्रता दिवस पर रिलीज करने के लिए सलमान खान का शु्क्रिया अदा करता हूं। उन्होंने सुनिश्चित कर दिया है कि अधिकतम लोग राष्ट्रगान सुनेंगे।



Harshika Gupta
माशाअल्लाह...मुझे एक था टाइगर बहुत पसंद आई। फिल्म ने संदेश भी दिया है.. लव यू सलमान।



SUNIL KUMAR PATEL
हेलै सलमान भाई, आज आपकी फिल्म एक था टाइगर देखी, बहुत ही अच्छी लगी...भाई ऑल द बेस्ट।



Honey Gurnani
एथ था टाइगर..जबरदस्त फिल्म है...सलमान और कैटरीना स्क्रीन पर जबरदस्त लगे..दुआ करती हूं कि वो ऑफ स्क्रीन भी ऐसे ही नजर आएं।


Shikha
इंटरवल तक एक था टाइगर देख ली है...अब तक फिल्म शानदार है...मैं इंटरवल खत्म होने का इंतेजार कर रही हूं...देखते हैं आगे क्या होता है...


Mukesh goutam
एक था टाइगर देख रहा हूं...यह बिग हिट है..सलमान खान छा गए..।



Avinav Beloor
एक था टाइगर अच्छी फिल्म हैं...आप इसे शानदार स्टंट्स के लिए देख सकते हैं। सलमान खान ने अच्छा अभिनय किया है..कैटरीना सुंदर और प्यारी लग रही है।


Neelam Joshi
यहां बहुत सारे मल्टीप्लेक्स हैं...90 फीसदी में शो हाउसफुल हैं.. और हर आधे घंटे में एक था टाइगर का शो है।


saurabh surana
एक था टाइगर अच्छी फिल्म है...आप एक बार देख सकते हैं और अगर सलमान के फैन हैं तो हजार बार देख सकते हैं।


'एक था टाइगर' के साथ शाहरुख की फिल्म खरीदने की शर्त, नाराज हुए सलमान  


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment