मुंबई. एकता कपूर पर एक बुजुर्ग के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगने के बाद ट्विटर और फेसबुक पर उनकी तीखी आलोचना हुई। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर आलोचना होने के बाद एकता कपूर ने आरोप लगाने वाले बुजुर्ग और उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने एकता कपूर द्वारा मामला दर्ज करवाने की पुष्टि की है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक एकता कपूर ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दूसरा पक्ष अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
गौरतलब है कि एक महिला ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एकता कपूर पर अपने बुजुर्ग पिता के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों से आहत एकता कपूर का कहना है कि लोग सच जाने बिना उन पर टिप्पणियां कर रहे हैं। एकता कपूर ने कहा, 'लोग को सच पता नहीं है, दरअसल मैं अपने डॉक्टर के क्लिनिक जाने के लिए सड़क पर खड़े होकर इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति आया और मुझे धक्का दिया। उस व्यक्ति ने मुझसे हटने के लिए कहा। कोई मेरी गलती के बिना मेरे पिता को गालियां कैसे दे सकता है?'
खुद पर आरोप लगाने वाली महिला के बारे में एकता कपूर ने कहा कि जो ऐसे आरोप लगा रही हैं वो तो मौके पर थी भी नहीं।
आगे क्लिक करके पढ़ें महिला के आरोप और ट्विटर पर आईं प्रतिक्रियाएं