विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Ekta Kapoor Accused Of Misbehaving With Senior Citizen

सरेराह झगड़ा, एकता कपूर ने दर्ज कराया केस

2 of 4 Photos
घाटी निन्जा नाम से ट्विटर अकाउंट चलाने वाली महिला ने एकता कपूर पर आरोप  लगाते हुए कहा, अभी बैंक के पास एक महिला ने मेरे पिता को बेवकूफ बुड्ढा कहकर जाने के लिए कहा क्योंकि वह उसके रास्ते में आ गए थे। यह 
 
महिला एकता कपूर थी। वो मेरे पिता का रास्ता रोक रही थी। जब मेरे पिता ने उनसे हटने के लिए कहा तो वह मुड़ी और मेरे पिता से कहा, 'बेवकूफ बुड्ढे तुम्हें दिखता नहीं क्या।'
 
इस महिला ने आगे ट्वीट किया, 'मैं पूछती हूं इस महिला को लोगों से इस तरह बात करने का अधिकार किसने दिया। मेरे पिता एक 68 वर्षीय बुजुर्ग हैं जो सिर्फ बैंक से घर आना चाह रहे थे। उसके बॉडीगार्ड मेरे पिता को हटाकर 
 
अलग ले गए और कहा कि वह बहुत गुस्सेवाली है। मेरे पिता ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था जिससे उसे गुस्सा आता, उन्होंने तो सिर्फ रास्ता मांगा था। जब वह वहां से गई तब भी उन्हें उंगली दिखा रही थी। उसने वहां हंगामा किया, 
 
एक वरिष्ठ नागरिक पर चिल्लाई और आसानी से वहां से चली गई क्योंकि वह ऐसा करने की आदी है, किसी ने उससे कुछ नहीं कहा। मेरे पिता जब घर पहुंचे तो बुरी तरह कांप रहे थे और उनकी आंखों में आंसू थे। कभी भी उनसे 
 
किसी ने इस तरह बात नहीं की है। मिस कपूर आपका शुक्रिया, आपने अपनी क्लास दिखा दी।'
 
एकता कपूर पर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि वह सिर्फ यह चाहती हैं कि एकता अपने दुर्व्यवहार के लिए माफी मांग ले। हालांकि एकता कपूर के दफ्तर की ओर से जारी बयान में तमाम आरोपों को नकार दिया गया है। 
 
हालांकि बाद में इस महिला ने ट्वीट किया कि उनका परिवार इस घटना को भूलकर आगे बढ़ना चाहता है। उन्हें नहीं लगता है कि एकता कपूर अपनी गलती के लिए माफी मांगेंगी।

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment