Home >> Trending on Web >> Facebook Accidently Uploads Shirtless Photo Of Mark Zukerberg
हनीमून के निजी पलों के बाद अब जुकरबर्ग की नंगी तस्वीर फेसबुक पर
dainikbhaskar.com
| Aug 11, 2012, 14:15PM IST

अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को लेकर विवादों में रहने वाली सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने अपने मालिक मार्क जुकरबर्ग को ही शर्मिंदा कर दिया है। फेसबुक पर गलती से आई मार्क जुकरबर्ग की एक टॉपलेस तस्वीर इंटरनेट जगत पर चर्चा का विषय बन गई है। सेलिब्रिटी स्कैंडल वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग की बिना शर्ट की तस्वीर को फेसबुक के इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक एंड्रयू बोसवर्थ ने गलती से अपलोड कर दिया था। उन्होंने चंद सेकंड में ही इसे डिलीट भी कर दिया था लेकिन इसी बीच तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर किसी ने उसे इमेज शेयरिंग वेबसाइट इमगुर पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है। तस्वीर में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बिना शर्ट के दिख रहे हैं और उनके सीने पर बाल हैं।






