विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Facebook Trend

शिवलिंग पर पैर, दुनियाभर में मचा बवाल

dainikbhaskar.com | Jul 24, 2012, 13:45PM IST
 
 


नई दिल्‍ली। फेसबुक पर एक युवक ने शिवलिंग पर पैर खिंचवा कर एक तस्‍वीर डाली तो पूरी दुनिया में इसका विरोध हो रहा है। मप्र के होशंगाबाद में तो हिंदू समाज के कुछ लोग इस आपत्तिजनक तस्‍वीर की शिकायत लेकर थाने में भी पहुंच गए। जबकि मुंबई में शिवसैनिकों ने इस युवक का घर जला डाला। लक्ष्‍मण नाम का यह शख्‍स मुंबई का ही रहने वाला है। 


शनिवार रात के समय मुंबई निवासी लक्ष्मण जानसननामक युवक द्वारा फेसबुक पर एक फोटो अपलोड की गई। सुबह जैसे ही यूजर्स को यह बात पता चली तो एक के बादलोगों ने अपने कमेंट्स डालना शुरू कर दिए। 


मप्र के होशंगाबाद में बवाल मच गया।  हिंदू समाजके सैकड़ों सदस्यों ने सिटी कोतवाली में फोटो अपलोड करनेवाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। दरअसल जो फोटो फेसबुक पर डाली गई है, उसमेंयुवक शिवलिंग के ऊपर पैर रखे दिखाई दे रहा है। सदस्यों काकहना है कि यदि तीन दिन के भीतर युवक के विरुद्ध कार्रवाईनहीं की गई, तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। शहर में करीब दस हजार से ज्यादा फेसबुक यूजर्स हैं।



दूसरी ओर, दुनियाभर में फैले फेसबुक के यूजर्स इस तस्‍वीर को देखकर नाराज हैं। लगातार इस तस्‍वीर को शेयर और कमेंट किया जा रहा है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
 
 
 
 
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment