विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Fareed Zakaria Suspended From Cnn And Time Magazine

फरीद जकारिया ने चोरी कर लिखा कॉलम, सीएनएन और टाइम से निलंबित

dainikbhaskar.com | Aug 11, 2012, 15:12PM IST
 
 



प्रसिद्ध मैगजीन 'टाइम' और अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार और लेखक फरीद जकारिया को नकल के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया है। जकारिया टाइम मैगजीने के कंट्रीब्यूटिंग एडिटर एट-लार्ज थे जबकि सीएनएन पर वो शो होस्ट करते थे। 



फरीद जकारिया ने टाइम मैगजीन में 'बंदूकों पर प्रतिबंध' विषय पर प्रकाशित अपने लेख में एक अन्य लेखक के लेख से सामग्री ली थी। इसके लिए माफी मांगते हुए उन्होंने कहा था, 'यह एक भयानक गलती थी..एक भीषण भूल जिसके लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं।'



फरीद जकारिया के माफी मांगने के बावजूद उन्‍हें राहत नहीं मिली। 'टाइम' ने उनका कॉलम एक महीने के लिए सस्‍पेंड कर दिया है। इसके बाद समीक्षा होगी और फिर कॉलम दोबारा शुरू करने पर निर्णय होगा। सीएनएन पर जकारिया का प्रसिद्ध साप्ताहिक शो 'फरीद जकारिया जीपीएस' प्रसारित होता था। चैनल ने नकल के आरोपों के बाद इस शो को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।



मैगजीन के 20 अगस्त के अंक में प्रकाशित इस लेख में जकारिया ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अमेरिकन हिस्ट्री की प्रोफेसर जिल लेपोर के लेख से एक पूरा पाराग्राफ उठा लिया था।



48 वर्षीय जकारिया ने तो चोरी के लिए माफी मांग ली लेकिन मैगजीन और चैनल को यह नाकाफी लगी। टाइम की प्रवक्ता अली जेलेंको ने कहा, 'हम फरीद की माफी को स्वीकार करते हैं लेकिन जो उन्होंने किया है वह 'टाइम' के स्टैंडर्ड के खिलाफ है। कॉलम के लेखकों का कार्य न सिर्फ पूरी तरह तथ्यात्मक हो बल्की नया भी हो। न सिर्फ उनके विचार अपने हों बल्कि शब्द भी उनके ही हों।'



वहीं 'सीएनएन' ने फरीद जकारिया को निलंबित करते हुए कहा, 'हमने टाइम में लिखे गए फरीद के कॉलम की समीक्षा की, जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांग ली है। उन्होंने सीएनएन डॉट कॉम पर भी ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने वहीं अंश कॉपी किए थे। ब्लॉग पोस्ट को वेबसाइट से हटा दिया गया है और फरीद जकारिया को भी समीक्षा किए जाने तक निलंबित कर दिया गया है।'



वहीं पूरे मामले पर फरीद जकारिया ने कहा, 'मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि गन कंट्रोल विषय पर लिखे गए मेरे कॉलम में 'न्यू यॉर्कर' के अप्रैल इश्यू में प्रकाशित लेख से काफी समानताएं थी। मीडिया रिपोर्ट सही हैं, मैंने भीषण गलती की है।'



निलंबन की खबर के बाद से ही फरीद जकारिया ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंड कर रहे हैं। प्रत्येक मिनट सैंकड़ों ट्वीट उन पर की जा रही हैं। अधिकतर ट्वीट्स में उनकी आलोचना ही हो रही है। पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...



Sushovan Chaudhuri
कोई बात नहीं है...अब वक्त आ गया है जब टाइम मैगजीन अपने कवर पर स्टोरी करे...फरीद जकारिया- द ओवर अचीवर।



Samuel J. Vance
फरीद जकारिया को नकल के आरोपों में सीएनएन से निलंबित कर दिया गया है..यह मजाक सा लगता है लेकिन हंसने की बात नहीं है।



Scott Long
फरीद जकारिया एक भाषण के 75 हजार डॉलर लेते हैं। क्या वो इस पैसे में से उन लेखकों को हिस्सा देंगे जिनकी वो नकल करते रहे हैं।



Merlin Francis
किसी ने मुझसे पूछा फरीद जकारिया ने क्या किया...सामान्य सी बात है...उन्होंने कॉपी किया, पेस्ट किया लेकिन मूल लेखक का नाम लिखना भूल गए।



Jokate Mwegelo
फरीद जकारिया को नकल के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वो हमारी पीढ़ि के सबसे जबरदस्त लेखर और शौधकर्ता थे..लगता है हमसे ही गलतियां हुईं।



Lucy Mbabazi
फरीद जकारिया पत्राकारित जगत के लिए पंचिग बैग बन गए हैं। पत्रकार ऐसे दिखा रहे हैं जैसे उनमें अभी ईमानदारी और एथिक्स बचे हैं।



doctor at large
कम से कम फरीद जकारिया ने माफी तो मांग ली। जो लोग ट्वीट चोरी कर पोस्ट करते हैं वो तो कभी माफी भी नहीं मांगते।


 



Evgeny Morozov
फरीद जकारिया के विचार कैसे समाप्त हो सकते हैं जब उनके पास अपने विचार कभी थे ही नहीं।



Shobhaa De
फरीद जकारिया- हमारा फरीद- एक चोर निकला..छी...अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता में  भारत की बढ़ी उम्मीद चोर निकली?



dilip cherian
लगता है यह भारतीय शर्म का साल है। अब फरीद जकारिया, पहले रजत गुप्ता और ओलिंपिक में हार तो जारी ही है।



Kanchan Gupta
अगर इंटर्न फरीद जकारिया के (कुछ ज्यादा ही ओवर रेटेड) कॉलमों को इंटर्न लिख रहे थे तो प्रिंट में फरीद के बजाए इंटर्नों को बाइलाइन मिलनी चाहिए थी।



Malini Parthasarathy
फरीद जकारिया का मामला हमें याद दिलाता है कि पत्रकारिता में पारदर्शिता और ईमानदारी जैसे मूल्यों का सबसे ऊपर रहना जरूरी है।



Dima Khatib
पिछले एक घंटे से फरीद जकारिया ने मेरी टाइम लाइन पर हमला कर दिया है लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं कोई लिंक खोलने नहीं जा रही हूं।


 



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment